Thursday, September 19, 2024
Homeप्रगतिशील किसानछोटे किसानों के लिए आमदनी का एक नया तरीका! हर महीने कमाएं...

छोटे किसानों के लिए आमदनी का एक नया तरीका! हर महीने कमाएं लाखों रुपए

आजकल के समय में, जब भारत अपने कृषि क्षेत्र में नए दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है। ऐसे किसानों के किस्से हमारे लिए नए उत्साह के स्रोत हैं जो न केवल खुद के लिए, बल्कि अपने क्षेत्र के लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

खुद जलाई मशाल, फिर बाकियों का घर किया रोशन

साल 2012 में, रुद्रप्रयाग के किसान कपिल शर्मा ने जब सब्जी बोने की शुरुआत की थी। तब उन्हें खेत में गोबर की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने खुद से ही डेयरी का काम शुरू कर दिया। जिसके परिणाम यह रहा कि, न केवल उन्हें बल्कि उनके आसपास के लोगों को भी रोजगार मिलने लगा। इससे कई परिवारों को आर्थिक तौर पर मजबूती मिली।

विविधता में समृद्धि: बागवानी, पशुपालन, और मत्स्य पालन का संगम

कपिल शर्मा ने केदारघाट के टेमरिया गांव में एक नया स्वरूप प्रदान करते हुए पशुपालन और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कई स्थानीय लोगों को रोजगार दिया है। कपिल शर्मा खेती से सालाना करीब 15 से 20 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। उनका यह कार्य क्षेत्र के बाकी किसानों के लिए एक प्रेरणा-स्त्रोत बन गया है।

किसान की मेहनत, गाँव के लिए गर्व का कारण

कपिल शर्मा ने बंदगोभी, मटर, आलू, प्याज, लहसून, बैंगन, और भिंडी जैसी सब्जियों की खेती की है। इसके अलावा, वह करीब 14 से 15 गायों की देखभाल भी कर रहे हैं, जिससे डेयरी उत्पादों का भी उनका व्यापार चल रहा है। पोल्ट्री और मत्स्य पालन से भी वह कमाई कर रहे हैं। इस काम के जरिए उन्होंने क्षेत्र को भी समृद्धि की दिशा में बढ़ावा दिया है।

जिला स्तर पर हो चुके हैं सम्मानित कपिल शर्मा

इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप, कपिल शर्मा को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। वह न केवल खुद को बल्कि अपने गाँव के लोगों को भी आगे ले जा रहे हैं।

जिलाधिकारी कर चुके हैं कपिल की प्रशंसा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कपिल शर्मा के फार्म को देखते हुए कहा कि वह सभी विभागों के साथ मिलकर स्वरोजगार की दिशा में कार्य कर रहे हैं और उन्होंने अच्छे फार्म का निर्माण किया है। इसके अलावा,उन्होंने कहा कि कम लागत से शुरुआत करके कपिल शर्मा ने स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है और अन्य लोगों को भी रोजगार देने का उत्साहवर्धक कार्य किया है। कपिल शर्मा द्वारा सामाजिक हित की दिशा में किए गए कार्य की पूर्व में भी काफी हस्तियों द्वारा सराहना की जा चुकी है।

संपूर्ण ग्रामीण समृद्धि: पशुपालन, पोल्ट्री, और मत्स्य पालन

कपिल शर्मा के फार्म में जर्सी गायों का पालन हो रहा है, जिससे दूध का व्यापार चल रहा है। उन्होंने मुर्गी पालन से भी अच्छी-खासी कमाई की है और मछलियां बेचकर भी उन्हें काफी आय हो रही है। उनके फार्म से निकली मछलियां बाजार में काफी ऊंचे दामों पर बेची जा रही हैं।

स्वरोजगार: नए दृष्टिकोण से मिली सफलता

कपिल शर्मा ने न सिर्फ खुद को बल्कि अपने गाँव के लोगों को भी एक नए दृष्टिकोण के जरिए आत्मनिर्भर बनाया है। उनका सन्देश है कि स्वरोजगार के माध्यम से हम न केवल अपनी आत्मनिर्भरता बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने क्षेत्र के लोगों को भी नई दिशा दिखा सकते हैं।

नई उम्मीद की रोशनी

कपिल शर्मा से हमें यही सिखने को मिलता है कि समृद्धि का सच्ची कुंजी सिर्फ मेहनत और उत्साह में ही नहीं, बल्कि समृद्धि को साझा करने में भी है। इस तरह के स्वरोजगारी किस्से न केवल हमें प्रेरित करते हैं बल्कि हमें नई उम्मीद की रोशनी भी दिखाते हैं कि भारत कृषि विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। हमें इसी तरह के प्रगतिशील किसानों की काफी आवश्यकता है जो देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और हमारी भूख को भी शांत कर रहे हैं।

कृप्या प्रतिक्रिया दें
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

विषय