परवल की खेती- सिर्फ हजारों में खर्चा और लाखों में कमाई, ऐसे परवल उगाता है ये युवा किसान

परवल की खेती-एक किसान को अगर कम लागत में बढ़िया मुनाफा हो जाए तो उसे और क्या ही चाहिए। वैसे तो खेती किसानी में कम ही युवा आते हैं लेकिन जो आ रहे हैं, वो अपने तरीके से कम लागत में अच्छा मुनाफा निकाल रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही युवा किसान से रूबारू कराएंगे जो पढ़े लिखे हैं।

परवल की खेती- सिर्फ हजारों में खर्चा और लाखों में कमाई, ऐसे परवल उगाता है ये युवा किसान

उन्होंने ग्रेजुएशन की और अब परवल की खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कम पैसे लगाकर बढ़िया मुनाफे को जो तरीका निकाला है, उससे उनके परिवार को भी खुशहाली देखने को मिली है। उनके पिता भी खेती ही किया करते थे, इसलिए इस युवा किसान को खेती के साथ जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई और अब ये अपने पिता से कृषि उद्योग में कहीं आगे बढ़ गया है।

ये युवा किसान दरभंगा जिले के रहने वाले सुनील कुमार शाह हैं। जिन्होंने अपनी ग्रेजुशन के दिनों में ही खेती बाड़ी करना शुरू कर दी थी। उन्होंने फ़ूलगोभी, मटर, आलू जैसी फसलों से खेती शुरू की थी।

हालांकि वो साल 2006 से बचपन से ही खेती में अपने पिता का हाथ बटा रहे थे। पढ़ाई के बाद उन्हें खेती ही सबसे बढ़िया व्यवसाय लगा और वो इसी में आगे बढ़ते चले गए। आज वो परवल की खेती से मोटा पैसा बना रहे हैं।

परवल की खेती के बारे में बात करते हुए उन्होंने किसान संवाद टीवी से कहा कि परवल को वो जैविक विधि से तैयार करते हैं। वो खुद से इसकी कलम तैयार करते हैं और अक्तूबर में लगा देते हैं।इसके बाद ये दो महीने में पौधा बड़ा हो जाता है। परवल को मचान बनाकर उसपर चढ़ाना होता है क्योंकि जमीन पर पानी में परवल खराब हो सकता है। परवल की खेती

Read More: कौन हैं पद्मश्री कमला पुजारी, जिनके निधन पर दुखी हुए पीएम, राष्ट्रपति और सीएम

सुनील के मुताबिक अगर इस विधि से कोई परवल लगाता है तो किसान को उससे ज्यादा फायदा मिलता है। क्योंकि परवल ऊपर फल देता है तो नीचे के जमीन खाली रहती है।

सुनील ने बताया, ”नीचे का जो मेरा फ्लोर है वो खाली रहता है। इसमें आप अनेकों प्रकार का चीज लगा सकते हैं। मिर्ची का सीजन है तो मिर्ची लगा सकते हैं। मिर्ची से लगाने से ये होता है की मिर्ची के प्रांगण से परवल की तीन गुना अधिक पैदावार होती है। और पैदावार होगा तो इनकम जरूर हम लोगों का बढ़ेगा।

इससे हम अच्छा विकास करेंगे। मक्का लगा हुआ है और मक्का हटने के बाद कुछ भी लगा सकते हैं। जैसे भिंडी हो गया, बैंगन हो गया, टमाटर हो गया। एक फ्लोर से इसमें पांच प्रकार का खेती कर सकते हैं। परवल की खेती जैसे अभी मिर्ची लगा हुआ है, मिर्ची खत्म होगा तो इसमें साग लगा सकते हैं। साग 35 दिन का फसल है, साग हट जाएगा तो धनिया लगा सकते हैं।”

परवल की खेती के कुछ टिप्स बताते हुए उन्होंने कहा कि बारिश में इसका खास ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बारिश में परवल के खेत से नमी हटानी पड़ती है तो इसके लिए वो चूने का इस्तेमाल करते हैं।

परवल की खेती- सिर्फ हजारों में खर्चा और लाखों में कमाई, ऐसे परवल उगाता है ये युवा किसान

परवल की खेती, अगर किसान अक्तूबर में रोपाई करते हैं तो जनवरी में पूरी तरह से तैयार हो जाता है। एक बार लगाने पर परवल को तीन साल तक चला सकते हैं। एक पौधा आराम से 5 मिलो परवल देता है। सिर्फ सर्दियों में परवल पौधे से नहीं निकलता है। बाकी पूरे सालभर रह सकता है। सुनील ने बताया कि इसकी तीन वैराइटी आती है। इनमें से ये सिर्फ दूधिया परवल का इस्तेमाल करते हैं। ये देखने और खाने दोनों में अच्छा होता है। ये सीडलेस होता है। इसमें आपको बीज नजर नहीं आएंगे।

Read more: यहां 20 एकड़ में होती है लाखों की ऑर्गेनिक खेती, खूब बिकते हैं केले और अमरूद

किस मिट्टी में होता है तैयार


परवल को किसी भी मिट्टी में उगाया जा सकता है। सुनील के मुताबिक ये सिर्फ पथरीली मिट्टी में नहीं होगा। बाकी सबमें आराम से तैयार हो जाएगा। सिंचाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सिंचाई 15 दिन में की जाती है।

लेकिन बारिश वाले दिनों में ये भी जरूरत नहीं पड़ती। शुरुआत में तो ये कम फलता है लेकिन जैसे जैसे पौधा पुराना होता है, इसमें से और ज्यादा फल मिलते हैं। सुनील ने बताया कि अब उनकी तरह और भी किसान परवल की खेती करने लगे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि इसमें उन्हें फायदा मिलता है।

Read more: देश की पहली नर्सरी, पौधों के साथ मिलती है फ्री ट्रेनिंग, यहां 1 पेड़ में उगाते हैं 176 प्रकार के आम

ऐसा नहीं है कि परवल के पौधे में कोई दिक्कत नहीं आती है। इसमें कीट लगता है। फल छेदक लगते हैं और बारिश में गलन की समस्या भी आती है। लेकिन सुनील इन सबसे निपटते हैं और पेस्टीसाइड वगैरह से अपने परवल के पौधों को बचाते हैं।

परवल की खेती में लागत और कमाई


सुनील के मुताबिक अगर किसान एक एकड़ का स्ट्रक्चर परवल की खेती करने के लिए लगाते हैं तो उनका 30 से 35 हजार रुपये का खर्चा आएगा और मुनाफा 3 से 4 लाख रुपये होगा। और जैसा कि उन्होंने बताया कि अगर आप एक बार परवल लगाने के बाद इसकी अच्छे से देखरेख करते हैं तो ये तीन साल तक चल जाता है।

Read more: अंजीर की खेती से पढ़ाई करते हुए कमा रहे हैं साढ़े 3 करोड़ रुपये, स्टूडेंट्स के रोल मॉडल बने आशुतोष

क्या आती हैं समस्याएं


सुनील का कहना है कि किसानों को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। किसान की आय बढ़ाने के लिए जो सरकारी योजनाएं चलती हैं, वो जमीनी स्तर पर उतर नहीं पातीं। इसके अलावा जो सरकारी बीज मिलते हैं, वो अच्छी गुणवत्ता वाले नहीं होते हैं। सुनील को खुद पूसा से पैसा लगाकर बीज लाने पड़ते हैं।

बीजों के लिए कोई अनुदान नहीं मिलता है। उनका कहना है कि वो अब पॉलीहाउस खेती भी करना चाहते हैं लेकिन कम स्तर पर पॉलीहाउस लगाने के लिए सब्सिडी काफी कम कर दी गई है। वो चाहते हैं कि 100% सब्सिडी पर पॉलीहाउस मिलना चाहिए। उनका कहना है कि उनके दरभंगा जिले को सरकार इग्नोर कर देती है। सुनील का कहना है कि गेंहू-मक्का जैसे मोटे अनाज पर तो इंश्योरेंस दिया जा रहा है लेकिन सब्जियों पर भी इंश्योरेंस दिया जाना चाहिए।

इतना सब कैसे सीखा?


सुनील ने बताया कि उन्होंने उनके खुद के एक्सपीरियंस और कृषि अधिकारियों की मदद से बढ़िया मुनाफे की खेती सीखी है। उन्होंने कहा, ”ब्लॉक किसान सलाहकार हो गया। एटीएम से हो गया, ये सब आते हैं और सलाह देते हैं बताते हैं। उसी के आधार पर हम लोग भी करते हैं और जो हम लोगों को जानकारी है, उसके आधार पर कर रहे हैं। और इससे अच्छा अधिकारी जानकारी देगा तो इससे और अच्छा आगे हम बढ़ेंगे। और कॉल सेंटर का एक नंबर है वहां से भी जानकारी ले लेते हैं।”

Read more: UPSC छोड़ गुलाब की खेती कर रहे विक्रम, जानिए कैसे गुलाब की खेती से लाखों कमाता है यह किसान

पॉलीहाउस में शिमलामिर्च की खेती का नया तरीका | ऐसे मिलेगा डबल उत्पादन Capsicum Farming in Polyhouse!
कृप्या प्रतिक्रिया दें
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
1
+1
1
+1
0
Scroll to Top

विषय