Kisan Samvad Tv
  • होम पेज
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क सूत्र
  • वेब स्टोरी
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क सूत्र
  • वेब स्टोरी
No Result
View All Result
Kisan Samvad Tv

किसान संवाद टीवी

No Result
View All Result
Home प्रगतिशील किसान

अंजीर की खेती से पढ़ाई करते हुए कमा रहे हैं साढ़े 3 करोड़ रुपये, स्टूडेंट्स के रोल मॉडल बने आशुतोष

अंजीर की खेती किसानों के लिए वाकई में मुनाफे का सौदा है। इसकी खेती से आशुतोष जैसे किसान पढ़ाई करते हुए करोड़ों की सालाना कमाई कर रहे हैं।

Rohit Maurya by Rohit Maurya
June 28, 2024
in प्रगतिशील किसान
अंजीर की खेती से पढ़ाई करते हुए कमा रहे हैं साढ़े 3 करोड़ रुपये, स्टूडेंट्स के रोल मॉडल बने आशुतोष

भारत में अंजीर की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जाती है। पूरे देश के अलग अलग राज्यों में इसकी खेती की जाती है। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। अंजीर को लोग नॉर्मल खाना पसंद करते हैं, इसके अलावा अंजीर के कई तरह के प्रोडक्ट्स भी मार्केट में बिकते हैं जो लोगों को काफी भाते हैं। अंजीर के बगीचे लगाकर बहुत से किसान लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। इन्हीं में से एक किसान आशुतोष हैं जो कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अंजीर की खेती करते हैं और उसके प्रोडक्ट बनाकर साल में करोड़ों की कमाई भी कर रहे हैं।

गांव खुशालीपुर, जिला सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष पिछले चार साल से अंजीर की खेती कर रहे हैं। वह देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ते हैं और फिलहाल एमएससी फूड टेक्नोलॉजी कर रहे हैं। उनके पिता साल 2011 से ही अंजीर की खेती कर रहे थे जिससे उनको भी इस काम में रुचि हुई। उन्होंने किसान संवाद टीवी से बताया कि वो बचपन से पिता को खेती बाड़ी का काम करते देखते थे और उन्हीं को देखकर अंजीर की खेती करने का फैसला भी किया। इसलिए कॉलेज में भी आकर उन्होंने इसी से संबंधित सब्जेक्ट चुना।

सीधे नहीं प्रोसेस करके बेचते हैं अंजीर


आशुतोष ने बताया, ”मेरे पास अभी 13 बीघा में अंजीर लगा है। मैं इसकी खेती और प्रोसेसिंग दोनों देखता हूं।” आशुतोष सीधे अंजीर मार्केट में नहीं बेचते हैं। बल्कि इसके लिए उन्होंने एक प्रोसेसिंग यूनिट तैयार की है। अकसर ही देखा गया है कि किसान अगर अपने प्रोडक्ट को सीधे बेचने की बजाय प्रोसेस करके, उसका प्रोडक्ट बनाकर बेचते हैं तो उन्हें अच्छी कमाई होती है। यही आशुतोष ने भी किया।

उन्होंने बताया, ”हम अंजीर की चटनी, अंजीर हेल्थ टॉनिक, अंजीर का शरबत जो कि गुलाब शरबत की तरह होता है, ये सब बनाते हैं। हम करीब डेढ़ सौ प्रोडक्ट बनाने वाले हैं। हमारा प्रोडक्ट रॉयल फूड्स नाम के ब्रांड से बिकता है।”

लेकिन वो इतना सब मैनेज कैसे करते हैं, तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनका कॉलेज देहरादून में है जो कि उनके यहां से थोड़ा पास ही पड़ जाता है। इसलिए वो अप डाउन कर लेते हैं। घर आने के बाद और छुट्टियों में वो खेती और प्रोसेसिंग के काम को देखते हैं।

साढ़े तीन करोड़ होती है कमाई
आशुतोष 13 बीघे में बोई गई अंजीर को उगाने और प्रोसेस करने के बाद सालाना फिलहाल साढ़े तीन करोड़ की कमाई कर रहे हैं। वहीं अपनी यूनिट में उन्होंने 5 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। वहीं सीजन के हिसाब से वो और भी लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार देते रहते हैं।

आशुतोष ने प्रोसेसिंग के लिए कोई ऑटोमशीन नहीं लगाई है। उन्होंने कहा, ”मैनुअल तरीके से ही प्रोसेसिंग की जा रही है। इसलिए इसमें ज्यादा बड़ी कोई मशीनरी नहीं चलती है। ग्राइंडर का ही मेन खर्चा है जो कि 50-60 हजार का आ जाता है।”

मार्केट एनालिसिस है जरूर


आशुतोष ने अपने मुनाफा वाली बात पर कहा कि लोगों को ये तलाशना चाहिए कि वो अपना माल कहां बेच सकते हैं। वो कहां कि मार्केट में अपनी चीजें बेचे जिससे उन्हें मुनाफा हो। क्योंकि खेती को वो इतना मुश्किल नहीं बताते हैं। आशुतोष कहते हैं, ”अंजीर की खेती मुश्किल नहीं है। इसे कहां बेचेंगे, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पेड़ लगाना पैदावार करना आसान है। लेकिन इसको बेचना बड़ा कठिन है।” उन्होंने कहा कि मार्केट एनलाइज करना बहुत जरूरी है, तभी आप मुनाफा कमा पाएंगे।

आप कैसे कर सकते हैं अंजीर की खेती


अंजीर के पौधे की ऊंचाई 8 से 12 फीट होती है। एक पौधे से 1 साल में 21 से 25 किलो तक फल मिल सकते हैं। अगर आप भी अंजीर की खेती करना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ बातें बताने जा रहे हैं। जिससे की अगर आप खेती करते हैं तो आप भी अच्छा पैसा कम सकते हैं। सबसे पहले तो शुष्क और आर्द्र जलवायु इसके लिए काफी बेहतर होती है। वहीं आपको जल निकासी वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी की जरूरत होती है जिसका पीएच लेवल 6 से 7 होना चाहिए। इसके तापमान की बात की जाए तो 25 से 35 डिग्री तक का तापमान उपयुक्त माना जाता है।

पौधे लगाने के लिए तैयारी
जहां अंजीर के पौधे लगाने जा रहे हैं, वहां आपको अच्छे से खेत की 2 से 3 बार तिरछी जुताई कर लेनी है। रोटावेटर की मदद से मिट्टी को भुरभुरी बना लें और फिर खेत में पाटा लगाकर समतल बना लें। पौधे लगाने के लिए आपको 5-5 मीटर की दूरी पर गढ्ढे बना लेने हैं। इसके बाद अंजीर के पौधे लगाकर हल्की सिंचाई करनी चाहिए।

अंजीर लगाने के लिए बारिश का मौसम सबसे बढ़िया होता है। लेकिन फरवरी-मार्च में भी आप इसके पौधे लगा सकते हैं। बारिश में तो ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती। लेकिन गर्मियों में आपको एक हफ्ते में दो बार सिंचाई करनी होती है। जबकि सर्दियों में 15 से 20 दिन में एक बार सिंचाई कर सकते हैं।

पौधे की पहली छंटाई एक साल बाद कर देनी चाहिए। ध्यान रहे कि एक मीटर तक कोई नई शाखा ना आए। लेकिन पौधे की हाइट ज्यादा लंबे होने पर भी उसे ऊपर से काट देना चाहिए।

एक बार फल आने के बाद उनकी तुड़ाई तभी करनी चाहिए जब फल पक जाएं। कच्चे फल तोड़ने से वो पूरी तरह नहीं पकते हैं। इसलिए अगर अच्छा मुनाफा कमाना है और गुणवत्ता वाला फल रखना है तो उसे पेड़ में पकने के बाद ही तोड़ें।

अंजीर की किस्में
अंजीर में भी कई प्रकार की किस्में होती हैं। इसमें अगर उन्नत किस्मों की बात करें तो आप पंजाब अंजीर, पुणे अंजीर, मार्शलीज अंजीर और पुणेरी अंजीर की खेती कर सकते हैं। इसके अलावा अफगानी किस्मों से भी लोग काफी कमाई कर रहे हैं।

एक हेक्टेयर में आप करीब 250 अंजीर के पौधों लगाएं। अंजीर का फल गुणवत्ता के हिसाब से 500 रुपये से 800 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। इस हिसाब से किसान अंजीर की 1 हेक्टेयर खेती से सालाना 25 से 30 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। बता दें कि अगर आप एक बार अंजीर का पौधा लगाते हैं तो इससे 15 साल तक फल ले सकते हैं।

कृप्या प्रतिक्रिया दें
+1
2
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
Facebook Twitter Email

संबंधित कहानियाँ

विदेश से लौटकर विलुप्त होती कलाओं को बचा रहे है तरुण पंत , खड़ा कर दिया 7 करोड़ का बाजार
प्रगतिशील किसान

विदेश से लौटकर विलुप्त होती कलाओं को बचा रहे है तरुण पंत , खड़ा कर दिया 7 करोड़ का बाजार

June 23, 2024
UPSC छोड़ गुलाब की खेती कर रहे विक्रम, जानिए कैसे गुलाब की खेती से लाखों कमाता है यह किसान
प्रगतिशील किसान

UPSC छोड़ गुलाब की खेती कर रहे विक्रम, जानिए कैसे गुलाब की खेती से लाखों कमाता है यह किसान

June 22, 2024
जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव: जानें मुख्य बातें
प्रगतिशील किसान

जलवायु परिवर्तन से लगातार प्रभावित हो रही है कृषि, ऐसे करें किसान भाई बचाव!

June 12, 2024
बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ चंदन की फार्मिंग कर रहे बिजनौर के आरपी सिंह, CCTV से होती है निगरानी
प्रगतिशील किसान

बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ चंदन की फार्मिंग कर रहे बिजनौर के आरपी सिंह, CCTV से होती है निगरानी

June 3, 2024
तपती गर्मी से ऐसे बचाएं अपनी फसल और पशु, इन कारगर तरीकों से मिलेगी राहत
प्रगतिशील किसान

तपती गर्मी से ऐसे बचाएं अपनी फसल और पशु, इन कारगर तरीकों से मिलेगी राहत

June 6, 2024
दूरदर्शी सोच और समाज कल्याण की मिसाल थीं अहिल्याबाई होलकर, कृषि क्षेत्र में भी रहा अहम योगदान
प्रगतिशील किसान

दूरदर्शी सोच और समाज कल्याण की मिसाल थीं अहिल्याबाई होलकर, कृषि क्षेत्र में भी रहा अहम योगदान

May 31, 2024

नई कहानियाँ

अंजीर की खेती से पढ़ाई करते हुए कमा रहे हैं साढ़े 3 करोड़ रुपये, स्टूडेंट्स के रोल मॉडल बने आशुतोष

अंजीर की खेती से पढ़ाई करते हुए कमा रहे हैं साढ़े 3 करोड़ रुपये, स्टूडेंट्स के रोल मॉडल बने आशुतोष

June 28, 2024
DSR Method: किसान DSR तकनीक से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, कम पानी में होगी धान की बंपर फसल

DSR Method: किसान DSR तकनीक से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, कम पानी में होगी धान की बंपर फसल

June 26, 2024
विदेश से लौटकर विलुप्त होती कलाओं को बचा रहे है तरुण पंत , खड़ा कर दिया 7 करोड़ का बाजार

विदेश से लौटकर विलुप्त होती कलाओं को बचा रहे है तरुण पंत , खड़ा कर दिया 7 करोड़ का बाजार

June 23, 2024
UPSC छोड़ गुलाब की खेती कर रहे विक्रम, जानिए कैसे गुलाब की खेती से लाखों कमाता है यह किसान

UPSC छोड़ गुलाब की खेती कर रहे विक्रम, जानिए कैसे गुलाब की खेती से लाखों कमाता है यह किसान

June 22, 2024
किसान बरसात से पहले लगा डालें ये 3 फसलें, 3 महीने में ही हो जाएंगे लखपति

किसान बरसात से पहले लगा डालें ये 3 फसलें, 3 महीने में ही हो जाएंगे लखपति

June 18, 2024
90 हजार कृषि सखी किसानों को सिखाएंगी खेती के गुण, सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम

90 हजार कृषि सखी किसानों को सिखाएंगी खेती के गुण, सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम

June 17, 2024
ये हैं प्रकृति प्रेमी पदम सिंह, दिल्ली में घर की खाली छत पर तैयार किया ‘मिनी जंगल’, ऐसे करते हैं देखभाल

ये हैं प्रकृति प्रेमी पदम सिंह, दिल्ली में घर की खाली छत पर तैयार किया ‘मिनी जंगल’, ऐसे करते हैं देखभाल

June 16, 2024
7 बिजनेस , जिनसे किसान कर सकते है घर बैठ कर अच्छी कमाई

7 बिजनेस , जिनसे किसान कर सकते है घर बैठ कर अच्छी कमाई

June 15, 2024

Connect with us

STORY LEADS & SUBMISSIONS

[email protected]

FEEDBACK

[email protected]

ADVERTISE WITH US

right here!

  • शिकायत निवारण
  • Term Condition
  • Cookies
  • Privacy Policy

FOLLOW US

No Result
View All Result
  • होम पेज
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क सूत्र
  • वेब स्टोरी

Copyright © 2023-24 Kisan Samvad TV. All Rights Reserved.

  • आविष्कार
  • आयुर्वेद
  • खाद-बीज
  • सरकारी स्कीम
  • तकनीक और यंत्र
  • पशुपालन
  • प्रगतिशील किसान
  • बागवानी
  • बात कमाई की
  • सर्वे/रिपोर्ट
Menu
  • आविष्कार
  • आयुर्वेद
  • खाद-बीज
  • सरकारी स्कीम
  • तकनीक और यंत्र
  • पशुपालन
  • प्रगतिशील किसान
  • बागवानी
  • बात कमाई की
  • सर्वे/रिपोर्ट

विषय

आयुर्वेद
आविष्कार
खाद-बीज
तकनीक और यंत्र
पशुपालन
प्रगतिशील किसान
बागवानी
बात कमाई की
सरकारी स्कीम
सर्वे/रिपोर्ट